चित्रगुप्त एसोसिएशन चुनाव 2025: अजय नारायण पैनल की धमाकेदार जीत, विजयी 25 उम्मीदवारों को मिले प्रमाण पत्र

मुज़फ़्फ़रपुर | मुज़फ़्फ़रपुर चित्रगुप्त एसोसिएशन के 2025 के चुनाव में अजय नारायण सिन्हा पैनल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सभी 25 पदों पर कब्जा जमा लिया। इस सफलता के बाद, निर्वाचन पदाधिकारी त्रिलोकी प्रसाद वर्मा द्वारा सभी विजयी प्रत्याशियों को आधिकारिक रूप से प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान किए गए। चुनाव परिणामों को औपचारिक रूप से सार्वजनिक कर दिया गया है।

सम्मान की परंपरा कायम:

चुनाव में पराजित हुए प्रत्याशियों को भी सम्मान देने की चर्चा जोर पकड़ रही है। इससे संगठन में सकारात्मकता और एकजुटता को बल मिलने की उम्मीद है।

चुनाव में कुल 53 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें से 25 विजयी घोषित हुए। वोटिंग 10 संभागों में विभिन्न पदों के लिए हुई थी।

प्रमुख पदों पर के प्रत्याशी एवं उनका मत प्रतिशत:

अध्यक्ष (1 पद)

अजय नारायण सिन्हा – 55.32%, कृष्ण कुमार सिन्हा – 20.69%, मनोज कुमार सिन्हा – 18.35%

उपाध्यक्ष (6 पद)

चक्रधर सिन्हा – 56.87%, कुमुद प्रसाद सिन्हा – 55.20%, मुकेश कुमार – 54.09%, सुधीर कुमार सिन्हा – 52.70%, सतीश कुमार – 49.92%, राकेश चन्द्र सम्राट – 49.76%, डा० कुमारी ज्योत्स्ना – 36.62%, आनन्द कुमार श्रीवास्तव – 35.78%, प्रो० रमण कुमार – 28.12%, आशीष कुमार – 27.60%, सुभाष चन्द्र दास – 22.16%

महामंत्री (1 पद)

अजय कुमार श्रीवास्तव – 56.35%, विजय कुमार – 20.57%, अजीत कुमार – 20.41%

संगठन मंत्री (1 पद)

सत्येंद्र कुमार पिंकु – 48.74%, चन्द्रशेखर कुमार – 19.10%, रवि रंजन – 17.71%, अरविंद कुमार – 9.09%

कोषाध्यक्ष (1 पद)

अजय कुमार – 61.28%, डा० अनिल कुमार – 33.48%

मंत्री (4 पद)

आलोक कुमार – 49.60%, राजेश कुमार सिन्हा – 47.58%, अमर प्रकाश – 44.96%, हरेश्वर नाथ श्रीवास्तव – 44.72%, डा० अमित कुमार – 30.94%, गौतम आनंद – 27.68%, अमित रंजन – 26.53%, अनीश कुमार कर्ण – 26.13%, ज्ञानेन्द्र कुमार – 20.33%

सह-संगठन मंत्री (1 पद)

विरेन्द्र कुमार – 49.68%, संजीव रंजन – 23.39%, मनीष रंजन – 20.37% 

सह-कोषाध्यक्ष (1 पद)

विश्वभर प्रसाद सिन्हा – 53.77%, चन्द्रेश्वर प्रसाद – 22.68%, अभिजीत रंजन – 15.68%

संयुक्त मंत्री (4 पद)

तरुण कुमार – 58.14%, रजनीश कुमार अंबष्ट – 56.35%, संजीव कुमार रमण – 52.82%, मृत्युंजय कुमार उर्फ वरुण – 49.32%, विजय कुमार सिन्हा – 34.59%, अरविंद कुमार मुकेश – 33.36%, अविनाश कुमार – 33.08%

कार्यकारिणी सदस्य (5 पद)

उदय नारायण सिन्हा – 66.76%, अमितेश कुमार – 62.91%, निर्मल कुमार सहयोगी – 55.24%, विश्वनाथ प्रसाद – 54.81% रामबाबू प्रसाद – 51.79%, गौरव कुमार – 37.53%, विवेक प्रकाश – 29.94%, श्लोक कुमार – 28.40%

नव-निर्वाचित टीम को शुभकामनाएँ:

चुनाव परिणामों के साथ ही नव-निर्वाचित समिति के सामने अब संगठनात्मक जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने की चुनौती और अवसर दोनों हैं। सदस्य समाज की भलाई, युवा शक्ति को जोड़ने और सांस्कृतिक गतिविधियों को सशक्त करने के लिए आशान्वित हैं।

चित्रगुप्त समाज की एकता, समर्पण और लोकतांत्रिक परंपरा का यह एक शानदार उदाहरण है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading