मुज़फ़्फ़रपुर मे स्व० सुरेश अचल जी की 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, उपमुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

मुजफ्फरपुर। समाजवादी विचारधारा के प्रेरणास्रोत, प्रख्यात कवि, पत्रकार, साहित्यसेवी और समाजसेवी स्वर्गीय सुरेश अचल जी की 32वीं पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सोमवार, 5 मई को सुबह 10 बजे से सुरेश अचल स्मारक, सुरेश अचल मार्ग, छोटी सरैयागंज, मुजफ्फरपुर में सम्पन्न होगा।

इस अवसर पर बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और स्व. अचल जी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

कार्यक्रम के आयोजक विवेक कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष (मुजफ्फरपुर पूर्वी) एवं पूर्व उप मेयर मुजफ्फरपुर हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों और समाजसेवियों से अनुरोध किया है कि वे समय पर पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा में भाग लेकर दिवंगत आत्मा को स्मरण करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.