मुज़फ़्फ़रपुर : बेनीबाद में विवाहिता ने बागमती नदी में लगाई छलांग, लोगों ने बचाई जान

गायघाट, मुजफ्फरपुर। बेनीबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक विवाहिता ने दरभंगा फोरलेन पर बने पुल से बागमती नदी में छलांग लगा दी। घटना के समय पुल से गुजर रहे राहगीरों ने महिला को नदी में कूदते देखा और शोर मचाना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों की तत्परता से विवाहिता की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार, बोचहां थाना क्षेत्र के रहसी गांव निवासी राजन कुमार की 26 वर्षीय पत्नी भारती कुमारी ने दोपहर करीब 12 बजे यह आत्मघाती कदम उठाया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह उसे पानी से बाहर निकाला और बेनीबाद पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बेनीबाद थानाध्यक्ष साकेत शार्दुल अपनी टीम के साथ पहुंचे और विवाहिता को तत्काल गायघाट सीएचसी में भर्ती कराया।

पारिवारिक विवाद बना कारण

विवाहिता की मां रंगीला देवी ने पुलिस को बताया कि भारती का अपने पति राजन कुमार से पिछले चार दिनों से विवाद चल रहा था। सुबह करीब दस बजे भारती ने फोन कर मां से अपने दोनों बच्चों का ख्याल रखने की बात कही और आत्महत्या करने की धमकी दी।

मां के समझाने-बुझाने के बावजूद वह नहीं मानी और बेनीबाद पुल पर पहुंचकर नदी में छलांग लगा दी। उधर, पति राजन कुमार झगड़े के बाद घर छोड़कर निकल गया था। जब फोन किया गया तो उसने बताया कि वह ट्रेन से बाहर जा रहा है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

बेनीबाद थानाध्यक्ष साकेत शार्दुल ने बताया कि विवाहिता की हालत फिलहाल स्थिर है और मामले की जांच की जा रही है। पारिवारिक विवाद को लेकर पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय लोगों की सतर्कता से टली अनहोनी

राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से बड़ी अनहोनी टल गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते विवाहिता को पानी से बाहर नहीं निकाला जाता तो उसकी जान जाना तय था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading