नारी शक्ति सम्मान में मुजफ्फरपुर की रीता गुप्ता को बेस्ट जिला अध्यक्ष का अवॉर्ड

पटना। महिला संघ बिहार द्वारा आयोजित वार्षिक नारी शक्ति सम्मान समारोह में इस वर्ष भी बिहार की सामाजिक और सांस्कृतिक जगत की प्रख्यात महिलाओं को सम्मानित किया गया। पटना के पाटलिपुत्र स्थित आरम बैंक्वेट हॉल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर की जिला अध्यक्ष रीता गुप्ता को बेस्ट जिला अध्यक्ष अवॉर्ड से नवाजा गया।

साथ ही मुजफ्फरपुर की महिला संघ टीम को बेस्ट टीम अवॉर्ड और मीडिया प्रभारी प्रमिला उत्पलकांत को बेस्ट मीडिया प्रभारी का सम्मान भी प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह में रही खास उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा, वर्तमान अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा तथा विख्यात मनोचिकित्सक डॉ. बिन्द्रा ने शिरकत की। इनके अलावा बिहार की कई जानी-मानी हस्तियां समारोह की साक्षी बनीं।

राज्यभर की प्रतिभाओं को मिला सम्मान

इस अवसर पर बिहार को गौरवान्वित करने वाली कई महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें राष्ट्रीय पावर लिफ्टर सुधा कुमारी, चित्रकला कलाकार अर्चना सिन्हा, मिस इंडिया टीन तनिष्का शर्मा, रेडियो मिर्ची की आरजे रमा, फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में ‘ओ वुमनिया’ गीत गाने वाली गायिका रेखा, आरएन न्यूज की निभा और वॉच न्यूज की एंकर ज्योत्सना प्रियदर्शिनी शामिल रहीं।

समारोह को सफल बनाने में टीम का योगदान

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला संघ बिहार की प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह तथा पटना जिला की सदस्य सत्या सिंह, मनीषा, निमिषा, सृष्टि, इला, श्वेता झा, आशा विभाकर, रोमी, हनी, मोना सिंह और सुजाता श्रीवास्तव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

महिला संघ बिहार की यह पहल हर वर्ष राज्य की महिला शक्ति को प्रोत्साहित करने और समाज में उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए सराही जाती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.