MUZAFFARPUR : 20 जनवरी को होगा करियर मेकर द्वारा उड़ान स्टडी सेंटर का उद्घाटन

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में रविवार दिनांक 20 जनवरी को अपराहन 1:00 बजे उत्तर बिहार की सबसे पुरानी कोचिंग संस्थान करियर मेकर द्वारा उड़ान स्टडी सेंटर का उद्घाटन किया जाएगा. उक्त स्टडी सेंटर पूरी तरह वातानुकूलित शांत माहौल प्रदान करने वाला है. इसमें किसी भी प्रतियोगिता या बोर्ड की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राएं अध्ययन कर सकते हैं.

उड़ान स्टडी सेंटर का उद्घाटन दिल्ली के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक डॉक्टर जी0 पी0 ठाकुर द्वारा किया जाएगा, साथ ही विधान पार्षद प्रोफेसर संजय कुमार सिंह एवं प्राचार्य प्रोफेसर डॉ0 राम कुमार शर्मा भी शामिल होंगे. इसके अतिरिक्त बैंकों के मुख्य प्रबंधक कई केंद्र एवं राज्य सरकार के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे.


एक और विशेष आकर्षण होगा आईआईटी कानपुर से शिक्षा प्राप्त इजराइल में पदस्थापित प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ0 अभिषेक आंचल जो करियर मेकर के पूर्ववर्ती छात्र भी रहे हैं. इन सबों के द्वारा वर्तमान छात्र एवं छात्राओं को मार्गदर्शन भी मिलेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.