MUZAFFARPUR : बाइक सवार बदमाशों ने उड़ाए 10 लाख रुपए

MUZAFFARPUR : बेला थाना क्षेत्र के शेरपुर में रेल माल गोदाम के समीप दो बाइक सवार अपराधियों ने पशुपति फ्लॉवर्स मिल के कर्मचारी से की 10 लाख रुपए की छिनतई कर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि वह मिठनपुरा स्थित एसबीआई की शाखा से रूपए निकाल कर अपने मिल जा रहे थे इसी दौरान पीछे से तेज़ रफ्तार बाइक उनकी बगल से निकली जिससे वह असंतुलित होकर गिर पड़े। गिरने के बाद बदमाश आए और उनका बैग छीन कर तेज़ी से चलते बने।


घटना की सूचना पर मौके पर सिटी एसपी एवं नगर डीएसपी सहित स्थानीय थाने की पुलिस पहुंच कर छानबीन में जुट गई है, वहीं बैंक का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है।

मुजफ्फरपुर पुलिस प्रशासन बाइकर गैंग पर रोकथाम लगाने में विफल साबित हो रही है. मिठनपुरा क्षेत्र में स्थित बैंक अपराधियों और बाइकर का सॉफ्ट टारगेट बन चूका है. पिछले कुछ महीनों के रिकॉर्ड पर गौर करे तो एक दर्जन से भी अधिक छिनतई की घटना घट चुकी है, पर पुलिस बाइकर गैंग पर लगाम लगाने में असफल साबित हो रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.