मुजफ्फरपुर डेयरी में DMS सॉफ्टवेयर का शुभारंभ, वितरकों को मिलेगी बड़ी सुविधा

मुजफ्फरपुर। तिमुल (मुजफ्फरपुर डेयरी) के तत्वावधान में आज सभी वितरकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विपणन प्रमुख श्री रूपेश कुमार ने की। बैठक का मुख्य आकर्षण DMS (डिस्ट्रिब्यूटर मैनेजमेंट सिस्टम) सॉफ्टवेयर का शुभारंभ रहा। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से अब विक्रेताओं, डिस्ट्रीब्यूटर्स और विपणन कार्यालय के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा तथा संपूर्ण सेल्स प्रक्रिया डिजिटाइज हो जाएगी।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री रूपेश कुमार ने कहा कि इस सॉफ्टवेयर से वितरकों को पूर्व में आ रही विभिन्न परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और बाज़ार में शॉर्ट सप्लाई जैसी समस्याओं से भी बचा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि कंफ़ेड पूरी तरह डिजिटाइजेशन की दिशा में अग्रसर है। हाल ही में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने संस्था को कंट्रोल सेंटर निर्माण हेतु 25 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की है।

श्री कुमार ने आगे कहा कि राज्य सरकार के स्टेट प्लान एवं नाबार्ड के सहयोग से इस नए सॉफ्टवेयर का विकास किया गया है, जिसे हैदराबाद की वसिष्ठा कंपनी संचालित कर रही है। आने वाले समय में इस सॉफ्टवेयर को ERP सिस्टम से भी जोड़ा जाएगा, जिससे डाटा का आदान-प्रदान और भी सरल और पारदर्शी हो सकेगा।

इस अवसर पर वसिष्ठा कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री हर्ष पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने सॉफ्टवेयर की कार्यप्रणाली एवं फीचर्स की विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में मुजफ्फरपुर डेयरी से जुड़े सभी वितरक एवं सेल्स एग्जीक्यूटिव मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विपणन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार ने किया तथा श्री मुकेश कुमार ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading