आलिया सहित कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे उरी के स्पेशल स्क्रीनिंग में

फिल्म राजी में अपनी एक्टिंग से सबको इम्प्रेस करनेवाली अभिनेत्री आलिया भट्ट ने विक्की कौशल के ओप्प्पोसिते काम किया था। इस फिल्म में दोनों की अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली थी। बीती रात मुंबई में विक्की ने अपनी नई फिल्म ‘उरी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। इस दौरान वहां आलिया सहित कई बड़े बॉलीवुड सितारे पहुचे थे।

स्क्रीनिंग में आलिया भट्ट अपनी मां सोनी रजदान  के साथ आई थी। फिल्म के स्क्रीनिंग से पहले आलिया के आते ही विक्की ने आलिया का वेलकम किया और गले लगाया।

आलिया ने बेबी पिंक कलर की प्रिंटेड कुर्ती और व्हाइट पैंट पहनी हुई थी। वहीं विक्की ने ग्रे कलर की टीशर्ट, ब्लू जींस और मस्टर्ड कलर की जैकट पहन रखी थी। स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म की ‘उरी’ स्टार यामी गौतम के साथ जावेद अख्तर , बोनी कपूर, दिया मिर्जा , अदिती राव हैदरी  सहित कई और बड़े सेलीब्रेटी पहुंचे।

इस स्क्रीनिंग का आयोजन सनी सुपर साउंड में किया गया था. सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म फिल्म ‘उरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। साल की शुरुआत में रिलीज हुई ये फिल्म दर्शकों की कसौटी पर खरी उतरी और इसका नतीजा ये हुआ कि फिल्म ने अब तक 60 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।  इस फिल्म में विक्की कौशल की शानदार एक्टिंग देखने को मिली।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.