साउथ फिल्मों के मशहूर अभिनेत्रियों में से एक रीमा कलिंगल हैं, जो कि मलयालम फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा मानी जाती है और आज यानि 19 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। । खास बात यह है कि 20 से ऊपर फिल्में कर चुकीं इस अभिनेत्री को कई बार अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

जन्मदिन के खास मौके पर आइये जानते है, रीमा कलिंगल के बारे में कुछ खास बातें…
रीमा कलिंगल आज अपना 34वाँ जन्मदिन मना रही है, उनका जन्म 19 जनवरी 1984 को त्रिशूर केरल में हुआ था। एक्टिंग के अलावा उन्होंने अपनी जिंदगी में कई सामजिक काम भी किए हैं। दहेज प्रथा उनमें से ही एक है। ये सच है, रीमा कलिंगल दहेज प्रथा की काफी बड़ी विरोधी रही हैं।

इसको लेकर रीमा बुलंदियों के साथ अपनी आवाज़ उठाती रही है, दहेज प्रथा के खिलाफ रीमा कलिंगल ने अनोखा कदम उठाया था। उन्होंने अपनी शादी में एक भी सोने की ज्वैलरी नहीं पहनी थी। जबकि अक्सर ऐसा देखा जाता है और कहा जाता है कि दक्षिण भारत की शादियों में दुल्हन सिर से पांव तक सोने से सजी होती है।

लेकिन रीमा कलिंगल ने बहुत ही सादे तरीके से कोर्ट मैरिज की थी। साल 2008 में रीमा कलिंगल मिस केरल प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप रह चुकी हैं। रीमा को खास तौर से मलयाली सिनेमा के लिए जाना जाता है। रीमा कलिंगल ने अभी तक 26 से ज्यादा फिल्में की हैं, इनमें से 13 बार वे कई अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हो चुकी हैं, जबकि सात बार अवॉर्ड्स अपने नाम भी किया हैं।
रीमा कलिंगल ने 1 नवंबर साल 2013 को साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर आशिक अबू से शादी की। इस दौरान जब उन्होंने अपनी शादी में किसी भी तरह की ज्वैलरी नहीं पहनी थी तो इस बात ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं।
