मणिकर्णिका रिलीज होने से पहने राष्ट्रपति ने देखी फिल्म…

करणी सेना लगातार कंगना रनौत की आने वाली फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ की रिलीज का विरोध कर रही है तो करणी सेना पर बड़ा पलटवार करते हुए कंगना ने विरोध करने वालों को बर्बाद करने की बात कही है।

कंगना रनौत बहुत खुश भी हैं क्योंकि रिलीज से पहले उनकी फिल्म ‘मणिकर्णिका’ की राष्ट्रपति भवन में स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान वहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी मौजूद थे। बीते शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई।

इस दौरान राष्ट्रपति भवन में कंगना रनौत, प्रसून जोशी के साथ फिल्म की कास्ट और क्रू भी मौजूद रहे। फिल्म के बाद राष्ट्रपति कोविंद ने कंगना रनौत को सम्मानित भी किया। राष्ट्रपति भवन में फिल्म की स्क्रीनिंग से कंगना रनौत बहुत खुश हैं।

कंगना ने कहा, ‘झांसी की रानी लक्ष्मीबाई देश का गौरव हैं और सही मायनों में वह असली हीरो हैं। हमारी पूरी टीम इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित है। यह फिल्म रानी लक्ष्मीबाई के साहस, शक्ति और शौर्य को दिखाती है।

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर बनी यह फिल्म यह फिल्म हिंदी और तेलगु भाषा में 25 जनवरी को रिलीज की होगी। । इस फिल्म के लिए कंगना रनौत ने खास ट्रेनिंग ली थी। बता दें कि फिल्म ‘मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी’ में कंगना रनौत ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाई है। वहीं इस फिल्म में अंकिता लोखंडे भी झलकारी बाई की भूमिका में नजर आएंगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.