मुज़फ़्फ़रपुर: सेंट जोसेफ मैनेजमेंट कॉलेज में ‘दीक्षारंभ 2025’ छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन

मुजफ्फरपुर। सेंट जोसेफ मैनेजमेंट कॉलेज, करियात (बंगरा), मुजफ्फरपुर में रविवार को ‘दीक्षारंभ 2025’ छात्र-छात्राओं के लिए स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नए सत्र (2025-26) में बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले छात्रों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों और अभिभावकों का हार्दिक स्वागत किया गया। इंडक्शन प्रोग्राम के दौरान कॉलेज की विशेषताओं जैसे स्टेट ऑफ द आर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, इंग्लिश लिंग्विस्टिक ट्रेनिंग, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के गेस्ट लेक्चर, पेड इंटर्नशिप और इंडस्ट्रियल विज़िट्स की जानकारी दी गई।

कॉलेज प्रशासन ने बताया कि संस्था का उद्देश्य छात्रों को केवल अकादमिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि उन्हें उद्योग जगत के अनुरूप कुशल और रोजगारोन्मुखी बनाना है। इसी को ध्यान में रखते हुए कॉलेज 100% प्लेसमेंट असिस्टेंस प्रदान करता है।

इस अवसर पर कॉलेज कैंपस को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और नए शैक्षणिक सफर की शुरुआत की।

📍 स्थान – सेंट जोसेफ मैनेजमेंट कॉलेज, करियात (बंगरा), मुजफ्फरपुर

📞 संपर्क – 9155109699, 9155118915

Screenshot

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.