मुज़फ्फरपुर के रूद्र टोयोटा में धूमधाम से संपन्न हुई बाबा विश्वकर्मा की पूजा, श्रद्धा और भक्ति से गूंजा परिसर

मुज़फ्फरपुर। धार्मिक आस्था और परंपरा के अनुरूप बुधवार को रामदयालु रोड स्थित रूद्र टोयोटा परिसर में परम पूजनीय बाबा विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरे परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा।

मान्यताओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड का शिल्पकार और संसार का पहला इंजीनियर माना जाता है। विश्वास है कि उनकी पूजा-अर्चना से जीवन में सुख-समृद्धि और प्रगति की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के साथ रूद्र टोयोटा परिवार के सभी सदस्य, सैकड़ों कर्मचारी और श्रद्धालु पूजा-पाठ में शामिल हुए।

पूरे आयोजन स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चारण और भक्ति गीतों से वातावरण गूंज उठा। भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष सभी ने आशीर्वाद प्राप्त कर कार्यक्षेत्र और जीवन में उन्नति की कामना की।

पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं और कर्मचारियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

रूद्र टोयोटा परिवार की ओर से आए हुए सभी श्रद्धालुओं और अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। संस्था ने इस परंपरा को आगे भी और भव्य रूप में मनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.