
PATNA : राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है. बिहार राज्य आवास बोर्ड की जमीन खाली कराने के लिए पटना पुलिस दीघा पहुंची है. यह जमीन 1024 एकड़ की है. जमीन में से 6 एकड़ जमीन पर अधिग्रहण किया जा रहा था. प्रशासन जमीन की घेराबंदी करने के लिए पहुंची है. मौके पर एक हजार से ज्यादा पुलिस तैनात हैं. जमीन खाली कराने गई पुलिस पर स्थानीय लोग पथराव करने लगे. इस पथराव में लगभग 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए है. प्रशासन वज्रवाहन और वाटर कैनन लेकर अधिग्रहण के लिए गई है.

अधिग्रहण के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बवाल हो गया है. लोगों ने विरोध में सड़क जाम कर दिया है. जमीन खाली कराने गई पुलिस पर स्थानीय लोग पथराव करने लगे. इस पथराव में लगभग 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए है. उपद्रवियों ने एक बाइक में आग लगा दिया. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए लगभग 30 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मौके पर कई अधिकारी मौजूद है.

वहीं SDM ने कहा कि प्रशासन केवल 6 एकड़ जमीन पर कार्रवाई कर रही है. अन्य किसी जमीन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. उपद्रवी तत्वों पर कठोर कार्रवाई होगी. फिलहाल हालात काबू में है.नियम के अनुसार सभी पर कार्रवाई हो रही है.
डीएम कुमार रवि के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक मध्य डी अमरकेश, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था कृष्ण कन्हैया प्रसाद सिंह व पटना सदर के अनुमंडल पदाधिकारी सुहर्ष भगत के नेतृत्व में यह कार्रवाई हो रही है. दीघा मेन रोड को किसानों ने जाम कर दिया है. आक्रोशित लोग पुलिस पर पथराव कर रहे हैं.

इधर जमीन अधिग्रहण से स्थानीय लोग नाराज है और इसका विरोध कर रहे हैं. विरोध में लोगों ने रोड जाम कर दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिग्रहण के नये नियम के अनुसार दीघा का 1024 एकड़ अधिग्रहण से मुक्त हो चुका है. आवास बोर्ड अधिग्रहण करना चाहता है, तो नये सिरे से अधिग्रहण करने व नये रेट से मुआवजा देना होगा. वहीं, जमीन अधिग्रहण को लेकर वहां के स्थानीय लोगों ने पहले भी विवाद किया है.
