MUZAFFARPUR : क्यूआरटी टीम ने की सट्टेबाजी के ठिकाने पर छापेमारी, 5 धराये

MUZAFFARPUR : ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के संजय सिनेमा ओवरब्रिज के निकट गुप्त सूचना पर क्यूआरटी टीम ने एक झोपड़ी में छापेमारी कर सट्टेबाजी के अड्डे का भांडाफोड कर 5 व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ा।


आरोपितों के पास से क्यूआरटी टीम ने 5610 रूपए के साथ 6 मोबाइल, 1 लैपटॉप, 1 कैलकुलेटर सहित रशीद एवं सट्टेबाजी में प्रयोग आने वाले कई सामानों को जब्त किया गया।। देखने से यह हाई प्रोफ़ाइल सट्टेबाजी को इलेक्ट्रॉनिक के माध्यम से चलाया जा रहा था।


गिरफ्तार सट्टेबाजों की पहचान मिठनपुरा थाना क्षेत्र के जकरिया कॉलोनी निवासी अबुनेसर के पुत्र मोहम्मद मेराज, कांटी थाना क्षेत्र के हरिचंदा चौक निवासी उमाशंकर भगत के पुत्र अमरेश कुमार, ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के संजय सिनेमा रोड निवासी भिखारी महतो के पुत्र गणेश कुमार, मोतीपुर थाने क्षेत्र के मुरसंनठी गांव निवासी लेटन ठाकुर के पुत्र जामुन ठाकुर, एवम् मिठनपुरा थाना क्षेत्र के तीन पक्की सराय रोड के निवासी श्यामलाल सिंह के पुत्र विष्णु सिंह के रूप में की गई है।

पांचों आरोपितों को पकड़कर क्यूआरटी टीम द्वारा ब्रह्मपुरा थाने को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं क्यूआरटी प्रभारी ने बताया कि यह अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा। गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व भी क्यू आरटीकी टीम ने प्रभारी आर पी गुप्ता के नेतृत्व में सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर ओवरब्रिज के पास भी सट्टा कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए सट्टेबाजों के अड्डों को तहस नहस करते हुए कार्रवाई की थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading