टीवी की भाबी जी ने दिया बेटे को जन्म…

टीवी सीरियल भाबीजी घर पर हैं फेम एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने  प्रेग्नेंसी के चलते काम से छुट्टी ले रखी थी। वो पिछले काफी समय से सीरियल में नहीं दिख रही थीं। सौम्या सीरियल में गोरी मैम का किरदार निभाती हैं जिसे दर्शक बेहद पसंद करते हैं।

अब उन्होंने एक खुशखबरी दी है, जी हाँ 34 वर्षीय सौम्या ने शुक्रवार देर रात बेटे को जन्म दिया। उन्होंने नवंबर के पहले हफ्ते में प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी

यही नहीं सौम्या ने प्रेग्नेंसी के दौरान बेबी बंप के साथ कई फोटोशूट भी कराया था। सौम्या ने अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था कि ‘एक जादूगर के अहसास के साथ सुबह उठती हूं। आशीर्वाद और देवभक्ति से भरी हुई महसूस कर रही हूं। हार्मोंस में हो रहे बदलाव से लगातार उत्साहित महसूस कर रही हूं। यह एक बेहतरीन राइड होने का वादा करते हैं।

फिल्म जब वी मेट में सौम्या टंडन ने करीना कपूर की बहन का किरदार निभाया था,  दिसंबर 2016 में बैंकर सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी रचाई थी। दोनों लंबे समय से लिव इन में रह रहे थे। सौम्या और सौरभ दोनों एक दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते थे।

सौम्या के मुताबिक सौरभ ने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया। सौरभ उनके साथ रिश्ते में तब आए जब सौम्या एक्ट्रेस नहीं बनी थीं। सौरभ के साथ अपने संबंध की बात खुद सौम्या ने स्वीकार की थी।

उन्होंने बताया कि उनके पिता की मृत्यु के बाद सौरभ ने उन्हें सपोर्ट किया। दोस्त, फिलॉस्फर और गाइड के रूप में सौरभ ने उनका हमेशा साथ दिया। बता दें कि सौम्या टीवी की महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं वो हर दिन की शूटिंग के करीब 55 हजार रुपए लेती हैं।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading