प्रोजेक्ट “श्रीदेवी बंगलो” को बंद कराकर ही बोनी कपूर लेंगे दम

वर्ष 2018 में प्रिया प्रकाश गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलीब्रेटी बन गईं। इन दिनों प्रिया प्रकाश एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उनके नाम के साथ एक बड़ा विवाद जुड़ गया है।

प्रिया प्रकाश अपनी आने वाली फिल्म ‘श्रीदेवी बंगलो’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। हालांकि ये कहा जा रहा है कि ये फिल्म, एक्ट्रेस दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के जिंदगी पर नहीं बनाई गई है। मगर फिल्म के टीजर को देखकर लोग इसे श्रीदेवी की कहानी ही बता रहे हैं।इस फिल्म को लेकर श्रीदेवी के पति बोनी कपूर और फिल्म के निर्माताओं के बीच तनातनी हो गई है।

खबरों की मानें तो बोनी कपूर ने ‘श्रीदेवी बंगलो’ के निर्माताओं को लीगल नोटिस भेजा है। साथ ही अपने फैसले से पीछे ना हटने की बात भी कही है। सूत्रों के आधार पर छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बोनी इस पर किसी तरह की बहस नहीं करना चाहते हैं। वह ऐसा इसलिए नहीं करेंगें, क्योंकि इससे फिल्म के बारे में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो जाएंगी।

जिससे फिल्म को फायदा हो सकता है। वह फिल्म के खिलाफ हर लीगल एक्शन लेने को तैयार हैं। फिल्म में जिस तरह से उनकी पत्नी को दिखाया है वो किसी भी तरह से स्वीकार योग्य नहीं है। वह इस प्रोजेक्ट के बंद होने तक चैन की सांस नहीं लेंगे।’

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश से फिल्म को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘यह फिल्म उनकी जिंदगी पर आधारित है या नहीं ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी। मैं तो बस एक सुपरस्टार का रोल कर रही हूं, जिसका नाम श्रीदेवी है।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading