मुजफ्फरपुर: मॉडल अस्पताल की एक नर्सिंग कर्मचारी ने ड्यूटी पर रहने के बाद भी वेतन कटौती की शिकायत की है। नर्सिंग कर्मचारी रीमा कुमारी का कहना है कि पिछले दिनों सीएस के निरीक्षण के दौरान उनकी ड्यूटी दोपहर 2 बजे से थी।

इसके बाद भी सुबह में निरीक्षण के दौरान उन्हें अनुपस्थित कर उस दिन का वेतन काट दिया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग उनकी मौजूदगी की जांच सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच से कर सकता है।




