बिहार में बीजेपी नेता के भांजे की ह’त्या, रोड रेज के बाद ब’रसाईं गो’लियां.. फिर रात के 3 बजे पुलिस ए’नकाउंटर

सिवान: बिहार के सिवान जिले में बुधवार शाम एक मामूली रोड रेज विवाद ने खूनी रूप ले लिया. सिवान के पूर्व MLC और भाजपा नेता मनोज सिंह के भांजे 28 वर्षीय हर्ष कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उनके बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना लक्ष्मीपुर-आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास टाउन थाना क्षेत्र में हुई.

तिलक समारोह जाते समय हुई घटना

चंदन सिंह अपने बेटे हर्ष कुमार सिंह के साथ तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे. सड़क किनारे कार खड़ी कर परिवार के अन्य सदस्यों का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार उनकी गाड़ी से सट गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई. बहस कुछ ही देर में इतनी बढ़ गई कि दूसरे पक्ष के लोगों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी.

हर्ष कुमार सिंह की मौके पर मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान दूसरी कार में सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. हर्ष कुमार सिंह को कई गोलियां लगीं और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े. डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया. उनके पिता चंदन सिंह को भी गोली लगी, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है और उनका इलाज चल रहा है.

पुलिस ने अपराधी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपी की पहचान कर ली. आरोपी की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव निवासी छोटू कुमार यादव (वीर यादव का पुत्र) के रूप में हुई है. पुलिस ने गुरुवार तड़के करीब 3 बजे उसे पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी ने भागने और फायरिंग करने की कोशिश की.

मुठभेड़ में आरोपी को दोनों पैरों में लगी गोली

पुलिस की जवाबी फायरिंग में छोटू यादव के दोनों पैरों में गोली लग गई. वह घायल अवस्था में गिर गया और फिलहाल सरकारी अस्पताल में भर्ती है. उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है. इस मुठभेड़ में पुलिसकर्मी सुरक्षित रहे.

बाकी आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, छोटू यादव मुख्य आरोपी है, लेकिन घटना में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है. एसपी पुरन कुमार झा, एसडीपीओ अजय कुमार और नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने मौके का निरीक्षण किया और जांच तेज कर दी है. इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कोई अशांति न फैले.

पुलिस जांच में जुटी

थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. रोड रेज के पीछे वास्तविक कारण क्या था, यह पता लगाने के साथ-साथ आरोपी छोटू यादव से पूछताछ की जा रही है. मनोज सिंह के परिवार से भी जानकारी ली जा रही है. सभी दोषियों को जल्द ही कानून के शिकंजे में लिया जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading