पुलिस-भीड़ भि’ड़ंत कां’ड,पुलिस हिरासत से भागा आरोपी चढ़ा ह’त्थे, झ’ड़प के 24 घंटे में गि’रफ्तारी

मुजफ्फरपुर:  मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हुए टकराव के मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इमली चट्टी चौक पर हुए इस घटनाक्रम में पहले सड़क पर मामूली टक्कर हुई, फिर देखते ही देखते मामला हाथापाई और फिर पुलिस-भीड़ की झड़प में बदल गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम ट्रैफिक जाम के दौरान एक स्कॉर्पियो और बाइक की हल्की टक्कर हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई और मामला धीरे-धीरे उग्र हो गया। स्थिति बिगड़ने पर बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप करते हुए स्कॉर्पियो चालक को पूछताछ के लिए अपनी अभिरक्षा में ले लिया।

लेकिन इसी दौरान स्थानीय लोगों का विरोध भड़क उठा और माहौल तनावपूर्ण हो गया। देखते ही देखते पुलिस और भीड़ के बीच झड़प शुरू हो गई। इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर स्कॉर्पियो चालक पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला तूल पकड़ गया और वरीय अधिकारियों के संज्ञान में पहुंच गया।

इसके बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन नामजद और लगभग 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बरियारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की। मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया।बरियारपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के अंदर फरार आरोपी स्कॉर्पियो चालक सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जो मूल रूप से फिरोजपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद उससे लगातार पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है।

इस मामले पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह घटना जाम के दौरान हुई मामूली टक्कर से शुरू हुई थी, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों के हस्तक्षेप के कारण मामला बिगड़ गया। पुलिस पर हमला और अभिरक्षा से फरार होना गंभीर अपराध है, जिस पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.