बिहार में दर्दनाक हा’दसा, तिलक से लौ’ट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों को ट्रक ने रौं’दा

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर सोमवार तड़के एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने बस और पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई. तिलक समारोह से लौट रहे ये लोग बस से उतरकर सड़क पार कर रहे थे, तभी दुर्घटना हो गई.

परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत

मृतकों में मठिया गांव निवासी अशोक सिंह (लड़की के पिता), पिंटू सिंह, रजनीश कुमार और करगहर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी रामव्रत सिंह शामिल हैं. सभी रिश्तेदार थे और चेनारी थाना क्षेत्र के लोधी में तिलक चढ़ाने के बाद अपने गांव लौट रहे थे. हादसा इतना भयावह था कि पांचों व्यक्ति वाहनों के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई.

घटना स्थल पर मचा कोहराम

सुबह करीब तीन बजे हुई इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पूरे मठिया गांव में कोहराम मच गया. शादी की तैयारियों में व्यस्त परिवार अचानक मातम में डूब गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजन नंदेश्वर सिंह ने बताया कि वे वाहनों से उतर ही रहे थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया.

ट्रक की अनियंत्रित रफ्तार बनी काल

 प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक की अनियंत्रित और तेज रफ्तार इस हादसे की मुख्य वजह बनी. ट्रक ने पहले पिकअप वैन को टक्कर मारी और फिर बस को रौंदते हुए पैदल यात्रियों को कुचल दिया. पुलिस ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है.

परिजनों में गुस्सा और दुख

मृतकों के परिजन हादसे की जगह पर पहुंचकर रो-रोकर बिलख रहे हैं. अशोक सिंह की बेटी का विवाह तय था और पूरा परिवार खुशी मनाने चेनारी गया था. घर के पास ही यह त्रासदी हो जाना परिवार के लिए दोहरा झटका बना है. स्थानीय लोगों ने बेहतर सड़क सुरक्षा की मांग की है.

पुलिस ने शुरू की जांच
दिनारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस, पिकअप वैन और ट्रक को सड़क से हटाया गया तथा सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया है. हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading