मुजफ्फरपुर में लीची के पेड़ से ल’टका मिला किशोर का श’व

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हुआ पैगंबरपुर के लक्ष्मी नगर में रविवार की सुबह लीची बागान में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। मृतक किशन पटेल (17 वर्ष) कोल्हुआ चौक स्थित आजाद ट्रांसपोर्ट के समीप रहने वाले मुकुल पटेल का पुत्र था।

उसने अपने ही शर्ट का फंदा बनाकर लीची के पेड़ की टहनी में लगा लिया था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।सूचना पर अहियापुर थानेदार शरत कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।

स्थानीय लोगों व परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। स्थानीय लोगों की माने तो किशोर नशे का आदि था।

थानेदार ने बताया कि एक युवक के लीची बागान में आत्महत्या कर लेने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.