मुजफ्फरपुर में दि’नदहाड़े युवक की ह’त्या, ब’दमाशों ने दि’नदहाड़े मारी 5 गो’लियां

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना मुशहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ इलाके की है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

युवक को मारी गई पांच गोलियां
जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने युवक को निशाना बनाकर करीब पांच गोलियां मारीं. गोलीबारी की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान वैशाली जिले के महुआ निवासी अंकित कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह मुशहरी के प्रहलादपुर स्थित अपने मामा के घर में रह रहा था.
जमीन कारोबार से जुड़ा था मृतक
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अंकित कुमार जमीन कारोबार से जुड़ा हुआ था. पुलिस को आशंका है कि हत्या के पीछे जमीन विवाद का मामला हो सकता है. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार दो बाइक सवार अपराधी मौके पर पहुंचे और अंकित पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी और सिटी एसपी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लग गई.
पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी. दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने एक बार फिर मुजफ्फरपुर में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. इलाके के लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading