पत्नी ने की दूसरी शादी तो पूरे परिवार को आग में झोंका

पटना: बिहार की राजधानी पटना में चौक थाना क्षेत्र की राजाराम गली में आगजनी की सनसनीखेज घटना सामने आई. यहां बुधवार सुबह एक घर में अचानक भीषण आग और धुआं उठने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

चीख-पुकार और रेस्क्यू

आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि घर के अंदर लोग मदद के लिए बुरी तरह चिल्ला रहे थे. इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को इस हादसे की सूचना दी.

सुरक्षित बाहर निकाला

पटना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए घर के अंदर फंसे पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया.

घायलों की पहचान

पटना सिटी-02 के एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि इस घटना में पुरुषोत्तम अग्रवाल, मुन्नी देवी, नीलम देवी और एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में भर्ती कराया गया है.

दूसरी शादी से गुस्सा

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुन्नी देवी ने लगभग 15 दिन पहले अपने पहले पति कन्हाई कुमार को छोड़कर गोविंद अग्रवाल से दूसरी शादी की थी. इसी बात को लेकर पहला पति कन्हाई कुमार लगातार नाराज चल रहा था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading