करण जौहर के बहुचर्चित चैट शो कॉफी विद करण में आकर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और के एल राहुल बुरी तरह फंसे थे। इस बीच दोनों के लिए अच्छी खबर आई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) ने हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर तत्काल प्रभाव से निलंबन हटा दिया है।
अब जब हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर से निलंबन हट गया है तो करण जौहर ने भी राहत की सांस लेते हुए एक कार्यक्रम में कहा कि ‘मुझे जब पता चला कि दोनों पर से बैन हटा दिया गया है तो मुझे बहुत खुशी हुई। मेरे लिए ये काफी राहत की बात है और मैं धन्यवाद देता हूं। मुझे लगता है कि दोनों को एक और मौका मिलना चाहिए। मुझे खुशी हुई है कि क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें एक चांस दिया है।’

जब हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर बैन लगा था तो करण जौहर ने बहुत अफसोस जताया था। ईटी नाऊ से बात करते हुए करण ने कहा, ‘ये मेरा शो है और इसकी जिम्मेदारी भी मेरी है। ये मेरा प्लेटफॉर्म है। मैं ही शो में गेस्ट को इनवाइट करता हूं। यहां पर अगर कुछ गलत होता है तो ये मेरी जिम्मेदारी है।

ये मामला जब बढ़ा तो कई रातों तक मैं सो नहीं पाया। मैं सोच रहा था कि इस गलती को कैसे ठीक करूं कि सब पहले जैसा हो जाए लेकिन यहां मेरी बात सुनने वाला कोई नहीं है।
‘ इससे पहले पांड्या ने कहा था कि ‘मैं अपने पैरेंट्स से काफी खुला हुआ हूं और उन्हें मेरी हर गर्लफ्रेंड के बारे में पता होता है।
