
PATNA : बीएसईबी ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को एक आवशयक जानकारी दी है. जी हां, यह जानकारी प्रैक्टिकल का एक्जाम देने वाले स्टूडेंट्स के लिए है. बता दें कि प्रैक्टिकल एक्जाम पहले 22 से 24 जनवरी तक निर्धारित था. जो अब बदल कर 30 जनवरी तक के लिए एक्सटैंड कर दिया गया है. बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिती ने 2019 में होने वाले मैट्रीक परीक्षा के प्रैक्टिकल की तिथि में बदलाव किया है.

दरअसल मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए विज्ञान के इंटरनल असेसमेंट, सामाजिक विज्ञान के लिट्रेसी एक्टिविटी और प्रोजेक्ट वर्क तथा ऐक्छिक विषयों के प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि 22 से 24 तक निर्धारित की गई थी. लेकिन अब उसे बढ़ाकर 30 जनवरी तक कर दिया गया है.

बता दें कि इस बार बीएसईबी द्वारा वैसे छात्र-छात्राएं जो इस साल परीक्षा देने से किसी कारण से वंचित हो गए हैं, उन्के लिए विषेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. बीएसईबी के अनुसार वैसे परीक्षार्थी जो मैट्रिक और इंटर की वार्षिक परीक्षा के लिए फार्म भर चुके हैं और स्कूल कॉलेज द्वारा आयोजित सेंटअप परीक्षा में अनुपस्थित रहें या तो फेल हो गए हैं.
उनके लिए दुबारा सेंटअप परीक्षा आयोजित किया जाएजा. जिसके बाद उन्हें इस साल होनेवाली कंपार्टमेंटल परीक्षा के साथ विशेष परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा.
