PATNA : बिहार पुलिस मुख्यालय ने किया 500 पुलिसकर्मियों का तबादला

PATNA : पुलिस मुख्यालय ने आज पुलिस विभाग में बड़ा हेरफेर किया है. पुलिस मुख्यालय ने करीब 500 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है. तबादले की सूची में इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक शामिल हैं. पुलिस मुख्यालय ने आज इसका आदेश जारी किया है. तबदला किए गए सभी पुलिसकर्मियों को चिकित्सीय आधार पर ट्रांसफर किया गया है.

बता दें कि केंद्रीय स्थापना समिति की 14 जनवरी को बैठक हुई थी जिसमें तबादले को लेकर मुहर लगी थी. अपर पुलिस महानिदेशक कुंदन कृष्णन ने इस बाबत को लेकर आदेश जारी किया है. साथ ही यह भी आदेश जारी किया गया है कि 1 फरवरी तक हर हाल में विरमित किया जाए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.