अपराध पर लगाम लगा पाने में विफल मुज़फ़्फ़रपुर एसएसपी का तबादला

बिहार में कानूनव्यवस्था पर लगातार उठते सवालों के बीच नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मुजफ्फरपुर की एसएसपी हरप्रीत कौर स्थानान्तरित कर दिया गया हैं.

कुछ माह पहले ही हरप्रीत कौर को मुजफ्फरपुर का एसएसपी बनाया गया था. अब इनका तबादला समस्तीपुर के एसपी के रूप में किया गया है.

दरभंगा के एसएसपी मनोज कुमार मुजफ्फरपुर के नए एसएसपी होंगे. माना जा रहा है कि हरप्रीत कौर पर पिछले दिनों पूर्व मेयर समीर कुमार की एके -47 से हुई हत्या को लेकर सरकार नाराज थी.

मुजफ्फरपुर आदर्श नगर थाना के थानेदार मो. सुजाउद्दीन भी बदले गए उनकी जगह संभाली है मीनापुर के थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading