एयरटेल ने अपडेट किया 100 रुपये और 500 रुपये वाला प्लान

एयरटेल ने इन दोनों प्लान को अपनी साइट पर अपलोड कर दिया है, हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि एयरटेल के ये दोनों प्लान सभी सर्किल के लिए हैं या नहीं। यदि आप एयरटेल के ग्राहक हैं तो आप एयरटेल की वेबसाइट या माय जियो ऐप में इस प्लान को देख सकते हैं।

आइए जानते हैं एयरटेल के 100 रुपये और 500 रुपये वाले दोनों प्लान की खासियतों की बारें।

एयरटेल के 100 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में आपको 81.75 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा और इस प्लान में 28 दिनों की आउटगोइंग की वैधता मिलेगी। वहीं इनकमिंग कॉल्स की वैधता लाइफटाइम होगी।

अब 500 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में आपको 420.73 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। साथ ही इस प्लान में आउटगोइंग की वैधता 28 दिनों की और इनकमिंग की वैधता लाइफटाइम होगी। बता दें कि एयरटेल के ये दोनों प्लान प्री-पेड ग्राहकों के लिए हैं।

एयरटेल ने कुछ दिन पहले ही 365 दिनों के लिए एक प्री-पेड प्लान लांच किया है जिसमें ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा। एयरटेल के इस प्लान की कीमत 1,699 रुपये है। एयरटेल का यह प्लान सभी सर्किल के लिए उपलब्ध है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.