मुजफ्फरपुर: 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था ‘समृद्धि फाउंडेशन’ द्वारा कन्हौली स्थित पुलिस पाठशाला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पाठशाला में पढ़ रहे लगभग 150 जरूरतमंद बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री (अध्ययन सामग्री) का वितरण किया गया।

यह पुलिस पाठशाला अपने आप में एक अनोखी और सराहनीय पहल है, जो संभवतः पुलिस चौकी परिसर में संचालित होने वाला पहला स्कूल है। इस पाठशाला की संस्थापिका नसीमा खातून बच्चों को न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रही हैं, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और बेहतर माहौल प्रदान करने का निरंतर प्रयास कर रही हैं।

समृद्धि फाउंडेशन की टीम ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि साक्षरता ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकती है। संस्था आगे भी ऐसे प्रयासों में अपना सहयोग देती रहेगी।


इस अवसर पर समृद्धि फाउंडेशन के सदस्य प्रभात कुमार ठाकुर, भोलू सागर, विशाल चन्द्रवंशी, अभिषेक राज, तुलसी सिंह समेत टीम के कई अन्य सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

