मुजफ्फरपुर: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय, मुजफ्फरपुर पूर्वी में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिवाकर शर्मा के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष मुकुल सिंह रहे। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा देश की स्वतंत्रता के लिए उनके अद्वितीय त्याग और बलिदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर भाजपा मुजफ्फरपुर पूर्वी के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि शहीद भगत सिंह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के उन महान क्रांतिकारियों में थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका साहस, राष्ट्रभक्ति, त्याग और संघर्ष भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है।

उन्होंने कहा कि भगत सिंह का जीवन केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि देश के युवाओं के लिए राष्ट्रसेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा है। उनके विचार और देश के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगत सिंह के जीवन संघर्ष, राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता अनेक वीर सपूतों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। शहीद भगत सिंह ने अत्यंत कम आयु में देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर यह संदेश दिया कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा राष्ट्र एवं समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम में जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, अरविन्द कुमार, अंजना कुशवाहा, इंद्रा सिंह, महामंत्री रविशंकर कुशवाहा, मंत्री पारितोष सिंह, लालबाबू सहनी, कृष्णा महतो, जिला मीडिया टीम प्रभारी सह कोषाध्यक्ष डॉ. साकेत शुभम ठाकुर, मोर्चा अध्यक्ष पंकज सिंह, सैयद अफरीदी रहमान, संयोजक विजय वर्मा,


विधानसभा संयोजक आशीष पिन्टु,अनुराधा सहनी, रोहन कुमार,पंकज चौहान युवा मोर्चा महामंत्री अमरेन्द्र सूरज मुखिया, मंत्री अभिषेक कुमार, उमंग कुमार, देवकांत झा एवं अखिलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन शहीद भगत सिंह को श्रद्धापूर्वक नमन एवं उनके आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।


