
PATNA : राजधानी पटना में डीआईजी राजेश कुमार ने क्राइम कंट्रोल में फेल हो चुके राजधानी पटना के दो थानाध्यक्षों पर बड़ी कार्रवाई की है. डीआईजी राजेश कुमार ने क्राइम कंट्रोल में असफल रहे कंकड़बाग और जक्कनपुर थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है.
अपराध नियंत्रण और शराबबंदी होगी पहली प्राथमिकता : डीजीपी
जिसके बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई है. कंकड़बाग के थानाध्यक्ष रविभूषण और जक्कनपुर के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पर गाज गिरी है. दोनों थानेदारों को क्राइम कंट्रोल में विफल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है. गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से राजधानी पटना में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है. खासकर कंकड़बाग और जक्कनपुर इलाके में अपराधी घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे थे.