गया. बिहार के गया जिले में रविवार दोपहर सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। घटना चंदौती थाना क्षेत्र की है। घटना की जानकारी मिलते ही चंदौती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
पिता-पुत्र की मौके पर मौत
मिली जानकारी के मुताबिक चंदौती मोड़ के पास एक बेलगाम पिकअप ने दो बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक पर सवार पिता-पुत्र की मौके पर पर ही मौत हो गई।
हादसे में दंपती की गई जान
दूसरे बाइक पर पति-पत्नी सवार थे जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने महिला को इलाज के लिए एएनएमसीएच में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर चक्काजाम
स्थानीय लोगों ने आरोपी पिकअप ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने समझाइश देकर जाम खुलवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पिकअप ड्राइवर की तलाश कर रही है।
जाम की वजह से हुई भारी परेशानी
चक्काजाम की वजह से लोगों की भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सिकरिया मोड़, रेलवे स्टेशन, मानपुर और ढेल्हा की तरफ आने-जाने वाली गाड़ियां काफी देर तक जाम में फंसी रही।