
HAJIPUR : हाजीपुर में अपराधियों ने एक लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. घटना नगर थाना इलाके चौक से जुड़ा है. अपराधियों ने एक ज्वेलरी शो रूम से लगभग 2 करोड़ की लूट की घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि एक स्कॉर्पियो पर सवार होकर अपराधी ग्राहक के वेश में दुकान में घुसे. इससे पहले की हमलोग कुछ समझ पाते अपराधियों ने दुकान के सभी कर्मचारियों को बंधक बना लिया और इसके बाद दुकान में रखे सोना-चांदी की ज्वेलरी को लूट लिया.

पहले लुटेरों ने दुकान के मालिक को बंधक बनाया फिर हथियार के बल पर दुकान से दो करोड़ की ज्वेलरी भी लूट ली. मिल रही जानकारी के अनुसार लुटेरे स्कॉर्पियो पर सवार होकर आए थे. और कस्टमर बनकर दुकान में एंट्री ली थी.

उन्होंने घटना को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी का रिमोट और दुकानदार का मोबाइल अपने साथ ले लिया. और वहां से फरार हो गए. लुटेरों ने दुकान से लगभग दो करोड़ रुपए के गहने लूटे हैं. लूट की घटना के बाद लुटेरे सीसीटीवी कैमरे का रिमोट और दुकान मालिक का मोबाइल लेकर आराम से भाग निकले. दुकानदार के मुताबिक लुटेरे चार की संख्या में थे और हथियार से लैश थे. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद जाते-जाते लुटेरे जान मारने की धमकी देते गए.
MUZAFFARPUR : बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाडे़ एएनएम को मारी गोली
MUZAFFARPUR : दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवक की मौके पर मौत
इस वारदात की जानकारी जब पुलिस को मिली तो उसके भी होश उड़ गए. आनन-फानन में पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची. पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिये मामले की जांच में जुटी है. लूट की घटना के बाद पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं.
