BETTIAH : 4 लाख के जाली नोट के साथ तस्कर गिरफ्तार

BETTIAH : पश्चिम चंपारण जिले में जाली नोटों के साथ पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। नोटबंदी के बाद जिले में पहली बार जाली नोटों की इतनी बड़ी राशि बरामद हुई है। बेतिया एसपी जयंतकांत ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शहर में भारी मात्रा जाली नोटो की खेप आई हुई है। जिसे शहर के अलग-अलग इलाकों में डिलेवर किया जाना।

उन्होंने बताया कि सूचना के बाद इलाके में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक शख्स को 2-2 हजार के 200 जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया। जयंतकांत ने बताया कि गिरफ्तार शख्स का नाम जुलकर शेख है। पूछताछ में उसने बताया कि जिले में जाली नोटो की कई और बड़ी खेप आने वाली है। तस्कर द्वारा दी गई जानकारी को लेकर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.