MUZAFFARPUR : मोतीपुर में शराब लदी ट्रक के साथ दो गिरफ्तार

MUZAFFARPUR : अहले सुबह मोतीपुर पुलिस ने वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश पर डीएसपी पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने मोतीपुर के बरजी के पास छापेमारी कर एक शमशान घाट से शराब लदी ट्रक के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान यूपी के बागपत निवासी युसूफ़ एवं गुलशाम के रूप में हुई है. दोनों व्यक्ति ट्रक के चालक एवं खलासी बताए जा रहे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि किसके कहने पर शराब की खेप मंगाई गयी थी। मोतीपुर पुलिस गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। शराबबंदी के लाख दावों के बावजूद शराब का धंधा बदस्तूर जारी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.