भाजपा ने राज्यसभा सांसदों को व्हिप जारी कर पांच फरवरी से आठ फरवरी तक सदन में रहने को कहा

अब भाजपा ने भी अपने लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को व्हिप जारी कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा सांसदों को व्हिप जारी कर पांच फरवरी से आठ फरवरी तक सदन में रहने के लिए कहा है।

जबकि लोकसभा सांसदों को पांच से सात फरवरी तक सदन में रहने के लिए कहा है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने पार्टी के लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया था। लोकसभा में पार्टी के चीफ व्हिप ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सांसदों को 4 से 8 फरवरी तक संसद के निचले सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।

नागरिकता संशोधन विधेयक के मद्देनजर कांग्रेस इसी तरह का व्हिप पार्टी के राज्यसभा सांसदों के लिए भी जारी कर सकती है। एक फरवरी को संसद में वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट पेश किया था। जिसके बाद लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सदन को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया था। इससे पहले 31 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद में अपने अभिभाषण के साथ बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत की थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.