एक्शन में डीजीपी, सभी जिलों के एसपी को विशेष छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश

PATNA : बिहार में अपराध पर लगाम लगाने के लिए बिहार के नवनियुक्त DGP गुप्तेश्वर पांडेय एक्शन में आ गए है. DGP ने सभी जिलों के SP को कड़े निर्देश दिए है. उन्होंने सभी  जिलों के SP को कुर्की जब्ती की कार्रवाई में तेजी लाने और विशेष छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दे दिया है.

गुप्तेश्वर पांडेय अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए जाने जाते हैं. श्री पाण्डेय के निर्देश के बाद अब बिहार में विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. विशेष छापेमारी के तहत होटल और अन्य जगहों पर पुलिस छापेमारी कर रही है. DGP ने पटना में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव के भी निर्देश दिए हैं. इसके लिए उन्होंने बाइकर्स गैंग पर शिकंजा कसने की हिदायत दी है. वहीं, राजधानी के लॉज और हॉस्टल में भी छापेमारी करते हुए जांच करने का दिशा निर्देश जारी किया है.

गौरतलब है कि 2 फरवरी को लगातार हो रही हत्याओं पर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अब गोली चली तो हम भी चुप नहीं बैठेंगे. उसका जवाब दिया जाएगा. अपराध करने वालो, इसमें संलिप्त लोगों और गड़बड़ी फैलाने वालों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी.

उन्होंने कहा कि हत्या की कई वजहें होती हैं, लेकिन अपराधी अगर ये सोचते हैं कि वो अपराध करके कहीं छुप जाएंगे तो अब वो चूहे की बिल में घुसे हों तो हम उन्हें खींचकर बाहर निकाल लेंगे.

 

विदित हो कि 31 जनवरी को बिहार पुलिस अकादमी एवं बिहार सैन्य पुलिस के डीजी गुप्तेश्वर पांडेय को बिहार का नया DGP नियुक्त किया गया था. DGP बनते ही श्री पांडेय ने कहा था कि आईपीएस अधिकारियों की एक डीजी टीम बनाई जाएगी जो सभी महत्वपूर्ण निर्णय लेगी. कोई भी महत्वपूर्ण फैसले मेरे खुद के अकेले के नहीं होंगे. जो भी उपलब्धि मिलेगी वो मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं होगी.  बिहार में हो रही अपराध पर के बारे में उन्होंने कहा कि अपराध को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading