अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाले, सैयद बद्र उल हसन खान बहादुर का निधन

पप्पू पोलिस्टर के नाम से पुकारे जाने वाले और साथ ही फिल्मों और टीवी सीरीयल्स में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाले कलाकार सैयद बद्र उल हसन खान बहादुर का निधन हो गया है। वह लखनऊ के रहने वाले थे। साथ ही वह उत्तर प्रदेश के अवध के दसवें नवाब, नवाब वाजिद अली शाह के खानदान से ताल्लुक रखते थे।

सैयद बद्र ने साल 1990 के सुपरहिट टीवी सीरीयल ‘द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान’ में मैसूर के महाराजा का किरदार निभाया था। इस किरदार ने उन्हें मनोरंजन की दुनिया में अलग पहचान दी। ‘द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान’ के बाद उन्होंने कई सीरीयल्स और फिल्मों में अपने कॉमेडी अंदाज से दर्शकों को खूब हंसाया।

उन्होंने हिंदी के अलावा उर्दू, पंजाबी, भोजपुरी अंग्रेजी, अवधी और अरेबिक भाषाओं में भी अभिनय किया था। एक्टिंग के अलावा सैयद बद्र उल हसन खान बहादुर शास्त्रीय नर्तक भी थे। उन्हें नृत्य की वजह से कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading