सारा और जहान्वी के बाद जिस स्टार किड की सबसे ज्यादा चर्चा है वो कोई और नहीं बल्कि किंग खान शाहरुख की बेटी सुहाना खान हैं। लंबे समय से चर्चा है कि सुहाना जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। अब सुहाना खान की एक तस्वीर सामने आई है जिससे साबित होता है कि वो एक्टिंग को लेकर बेहद सीरियस हैं और जमकर मेहनत भी कर रही हैं।

सुहाना कॉलेज ड्रामा में हुए इस प्ले में सुहाना अपने किरदार में डूबी हुई दिख रही हैं। शाहरुख चाहते हैं कि उनकी बेटी सुहाना एक्टिंग में अपना करियर बनाएं और बेटा आर्यन डायरेक्टर बने। अबराम को लेकर शाहरुख कहते हैं कि वो टेनिस प्लेयर बनकर ज्यादा कूल दिखेंगे। सुहाना की एक तस्वीर उनके फैन पेज ने शेयर की है।

बीते दिनों शाहरुख ने ‘फिल्म फेयर’ को दिए एक इंटरव्यू में सुहाना को लेकर खुलकर बात की और इस दौरान उन्होंने एक बड़ा खुलासा भी किया। शाहरुख खान ने कहा, ‘हां सुहाना एक्टिंग करना चाहती हैं लेकिन उससे पहले उन्हें 3-4 साल की ट्रेनिंग की जरूरत है। अभी वो लंदन में थियेटर कर रही हैं।

उम्मीद है कि वो जल्द ही अमेरिका शिफ्ट होंगी। वह एक्टिंग सीखने यहां आई थीं इसलिए उन्हें फिल्म के सेट पर समय बिताने की जरुरत थी।’ शाहरुख ने खुलासा किया कि फिल्म ‘जीरो’ में सुहाना खान असिस्टेंट डायरेक्टर थीं।
