शो के दौरान दिव्यंका को छेड़ने के लिए स्टेज पर चढ़ गया ये शख्स…

टेलीविजन  एक्ट्रेस दिव्यांका जल्द सिंगिंग रिएलिटी शो ‘द वॉइस’ के सीजन 3 में को होस्ट करते हुए दिखाई देंगी और इसकी शूटिंग भी उन्होंने शुरू कर दी है।

लेकिन इस शो की शूटिंग के पहले दिन ही दिव्यांका के साथ ऐसा हादसा हो गया, दिव्यांका सेट पर शूटिंग कर रही थीं इस दौरान वहां मौजूद एक लड़के ने उसके साथ फ्लर्ट करना शुरू कर दिया। काफी देर काफी देर तक दिव्यांका ने उस लड़के को इग्नोर किया लेकिन ये लड़का अपनी हद पार करते हुए स्टेज पर चढ़ने लगा।

यह सब देख कर शो के जज अदनान सामी आग बबूला हो गए और उस लड़के पर भड़क उठे। इसके बाद उस लड़के ने अपना असली चेहरा सबको दिखाया जिसे देखकर मौजूद लोग हैरान रह गए उसके बाद जब लोगों ने उस लड़के को पहचाना तो हंसने लगे खुद खुद दिव्यांका भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं, ये लड़का कोई और नहीं बल्कि, दिव्यांका के पति विवेक दहिया थे।

शूटिंग के दौरान दिव्यांका अपनी होस्टिंग के लिए बहुत ही एक्साइटेड थीं। विवेक उनका मूड थोडा लाइट करना चाहते थे इसलिए उन्होंने यह सबकुछ प्लान किया और अपना लुक बदल कर सेट्स पर पहुंच गए। विवेक की इस हरकत से दिव्यांका बहुत खुश हो गईं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.