9 IPS अधिकारियों का तबादला, नैयर हसनैन खान बने मुजफ्फरपुर के आईजी

NAYYER HASNAIN KHAN

PATNA : बिहार में एक बार फिर से अधिकारीयों का तबादला हुआ है. इस बार बिहार सरकार ने 9 IPS अधिकारीयों का तबादला किया है. पटना के आईजी नैय्यर हसनैन खां को मुजफ्फरपुर का आईजी बनाया गया है. जबकि मुजफ्फरपुर के आईजी सुनील कुमार को पटना प्रक्षेत्र का आईजी बनाया गया है.

ALOK RAJ (FILE PHOTO)

प्रोन्नति के बाद आलोक राज को डीजी प्रशिक्षण बनाया गया है. अमित कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक विधि व्यवस्था का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. अभिनव कुमार को पटना पश्चिमी का नया सिटी एसपी बनाया गया है. नालंदा के एसपी सुधीर कुमार पोरिका को हटा दिया गया है. उन्हें एसटीएफ का एसपी बनाया गया है.

तो वहीं आनंद कुमार को पटना ग्रामीण एसपी से हटा कर बीएमपी 7 का कमांडेंट बनाया गया है. नीलेश कुमार को नालंदा का एसपी बनाया गया है. वहीं रेल एसपी मुजफ्फरपुर संजय कुमार सिंह को एसपी पटना ग्रामीण बनाया गया है. इस बाबत गृह विभाग ने आज शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.