Toreto ने भारत मे लांच किये अपने दो नए वायरलेस ब्लूटूथ हेडफोन, जिनमें शामिल है थंडर प्रो और एक्सप्लोसिव प्रो

Toreto ने भारत मे अपने दो नए वायरलेस ब्लूटूथ हेडफोन पेश किए हैं जिनमें थंडर प्रो और एक्सप्लोसिव प्रो शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि दोनों हेडफोन में शानदार बेस मिलेगा। इसके अलावा इन दोनों हेडफोन्स की रेंज 10 मीटर है।

इनमें से Toreto Thunder Pr को 2,999 रुपये की कीमत पर क्लासिक ब्लैक कलर वेरियंट और Explosive Pro को 2,299 की कीमत पर रेड और ब्लैक कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। इनमें से थंडर प्रो में 300mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 10 घंटे के बैकअप का दावा किया है।

इसके अलावा इस हेडफोन में माइक का भी सपोर्ट दिया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से कॉलिंग भी कर सकते हैं Explosive Pro की बात करें तो कंपनी का कहना है कि इसमें 3D स्टेरियो साउंड का सपोर्ट है और यह काफी हल्का है। इसे आप आसानी से फोल्ड कर सकते हैं।

दोनों हेडफोन एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस के साथ कनेक्ट किए जा सकते है। दोनों हेडफोन्स में म्यूजिक बदलने और फोन करने के लिए अलग से एक बटन दिया गया है। इसके अलावा इसमें ऑक्स केबल का भी सपोर्ट है। दोनों हेडफोन्स को ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading