UPPSC राजस्व अधिकारी/सहायक राजस्व अधिकारी मुख्य परीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्व अधिकारी (RO) / सहायक राजस्व अधिकारी (ARO) की मुख्य परीक्षा 2017 के प्रवेश-पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा में सफलता मिली है उन्हें अब मुख्य परीक्षा देनी होगी।

मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले प्रवेश-पत्र यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को अपने मुख्य परीक्षा के प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की जरूरत होगी।

आवेदन अधिसूचना 2017 में जारी की गई थी और यूपीपीएससी आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 08 अप्रैल 2018 को आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा परिणाम दिसंबर 2018 में जारी किया गया था।

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

आपकी स्क्रीन पर RO/ARO मुख्य परीक्षा 2017 के लिए प्रवेश-पत्र लिंक पर क्लिक करें।

अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि को दिए गए बॉक्स में भरें और नीचे दिए गए सबमिट बटन दबाएं।

अब अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading