बिहार के 4 आईपीएस बने डीआईजी, 13 जेलों में नये उपाधीक्षक

PATNA : बिहार के 4 आईपीएस का प्रमोशन हुआ है। इन सभी आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी के पद पर प्रोन्नति दी गई है। प्रमोशन पाने वाले ये सभी पदाधिकारी 2005 बैच के है। जिन पदाधिकारियों को डीआईजी में प्रोन्नत किया गया है कि उनमें पटना के ट्रैफिक एसपी प्रकाश नाथ मिश्रा, रविन्द्र कुमार,  डॉ. परवेज अख्तर और राजीव रंजन  के नाम शामिल है। इनके डीआईजी में प्रोन्नत करने को लेकर गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

वहीं गृह विभाग ने बिहार कारा सेवा के 13 पदाधिकारियों को प्रोन्नति देकर बिहार के विभिन्न जिलों के मंडल और उपमंडल काराओं में वतौर जेल अधीक्षक और उपाधीक्षक तैनात किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.