
80 के दशक की बोल्ड और आकर्षक एक्ट्रेस रहीं अमृता सिंह आज 62वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अमृता मशहूर पॉलिटिशियन रुखसाना सुल्तान की बेटी हैं। रुखसाना सुल्तान, इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी के करीबियों में से एक थीं। अमृता अपने जमाने में बिंदास जिंदगी जीने के लिए जानी जाती थीं।
इसके अलावा वो अपने अफेयर की खबरों को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं। उनका नाम सनी देओल, रवि शास्त्री, विनोद खन्ना और सैफ अली खान के साथ जुड़ा। अमृता सिंह एक फिल्म के मुहूर्त सेट पर सैफ अली खान से पहली बार मिलीं

कुछ दिन बाद सैफ ने अमृता को फोन करके डिनर पर चलने के लिए पूछा और अमृता ने मना कर दिया। इसके बाद अमृता का जो जवाब आया वो सैफ ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। अमृता ने कहा कि ‘मैं डिनर पर बाहर नहीं जाती लेकिन तुम डिनर करने मेरे घर आ सकते हो।’बस फिर क्या था सैफ बिल्कुल टाइम से अमृता के घर पर पहुंच गए।
वैसे तो अमृता, सैफ से 12 साल बड़ी थीं लेकिन उम्र का फासला दोनों के बीच नहीं आया। साल 1991 में दोनों ने इस्लाम धर्म के मुताबिक शादी कर ली। शादी से पहले अमृता ने अपना धर्म बदल लिया था। परिवार को संभालने के लिए 1993 में उन्होंने फिल्मों से किनारा कर लिया था। अमृता और सैफ के दो बच्चे हुए। बेटी सारा और बेटा इब्राहिम अली खान।

खबरों की मानें तो सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अमृता सिंह उन्हें घर से बाहर निकाल दिया करती थीं। यही नहीं सैफ ने उन्हें गाली देने और प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया। शादी के 13 साल बाद 2004 में दोनों का तलाक हो गया। फिलहाल अमृता बेटी सारा के साथ अकेली रहती हैं।
