MUZAFFARPUR : तिरहुत जोन के नवनियुक्त आईजी नैयर हसनैन खान ने ग्रहण किया पदभार

MUZAFFARPUR : आज मुजफ्फरपुर में तिरहुत जोन के नवनियुक्त आईजी नैयर हसनैन खान सर्किट हाउस पहुंचे जहा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तदुपरांत उन्होंने अपने कार्यालय पहुंच कर पदभार ग्रहण किया। 18 वर्षों बाद मुजफ्फरपुर जिले में पुन: योगदान देने पहुँचे आईजी नैयर हसनैन खान ने मीडिया को संबोधित करते हुये कहा कि मुजफ्फरपुर से बहुत पुराना रिश्ता रहा है, इस जिले में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है। एसपी के रुप में उन्होंने मुजफ्फरपुर में एक लम्बी अवधि तक कार्य किया है। उस दौर में जिले में अपराध अपने चरम पर था, अपहरण से लेकर लूट, डकैती और हत्या जैसी संगीन अपराध होते थे।



उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुये बताया कि अपराध नियंत्रण की दिशा में सार्थक कदम उठाये जायेंगे और जरूरत पडी़ तो पुलिस टीम बनायी जायेगी जो जोन स्तर और रेंज स्तर पर अपराध नियंत्रण दिशा में विधि व्यवस्था की दिशा में कार्य करेगी।

नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक श्री खान ने अपनी प्राथमिकताएं बताई जैसे आगामी लोकसभा चुनाव, कुख्यात अपराधियों को स्पीडी ट्रायल से सजा दिलवाना, जोन एवं रीजनल लेवल पर पुलिस टीम का गठन करना, जिसके सहारे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई हो सके एवं जिले कि सीमा को लेकर कोई मामला न फंसे।



शराब कारोबारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाई कर उनका नेटवर्क धवस्त करना एवं इनकी चल अचल संपत्ति पर भी नजर रखना, साथ ही साथ उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में आपसी सदभाव का माहौल भी स्थापित किया जाएगा, एवं इससे छेड़छाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शहर में साम्प्रदायिकता का माहौल ख़राब करने वालों को बक्शा नहीं जायेगा, उनपर विधिसम्मत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

गौरतलब हो की आईजी नैयर हसनैन खान अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस अधीक्षक के रूप में मुजफ्फरपुर में योगदान दे चुके है.। उन्होंने अपने कार्यकाल को याद करते हुए बताया कि उनके कैरियर में मुजफ्फरपुर का योगदान काफी अहम है और इस जिले से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने पुलिस और जनता के बीच संवाद पर भी विशेष जोर दिया।



उन्होंने कहा कि डीजीपी के दिशा-निर्देश में हाल के दिनों में बिहार पुलिस को भारी सफलता प्राप्त हुई है.उन्होंने तमाम पुलिसकर्मियों से अपील करते हुए कहा की इसी जोश और हौसले से कार्य करते हुए अपराधियों में कानून और पुलिस प्रशासन के प्रति खौफ पैदा करे. उन्होंने मुजफ्फरपुर पुलिस को भी लूट कांड उद्भेदन पर भी बधाई दी.

उन्होंने कहा कि इसी तरह बेहतर और निष्पक्ष कार्य करते हुए पुलिस और प्रशासन के प्रति जनता में विश्वास पैदा करे जिससे लोगो में अच्छा संदेश जा सके. इस मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार, सिटी एसपी राकेशनाथ, नवनियुक्त जिलधिकारी अलोक रंजन सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.



Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.