मशहूर टीवी एक्टर और बिग बॉस 12 के एक्स कंटेस्टेंट करणवीर बोहरा की नानी का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने बीती 3 फरवरी को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह अपनी स्वर्गीय नानी का फोटो फ्रेम हाथ में लिए हुए नजर आए। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने इमोशनल पोस्ट भी लिखा।

करणवीर बोहरा ने पोस्ट के जरिए अपनी नानी की आत्मा की शांति की कामना की। साथ ही उनकी जिंदगी के बारे में भी बताया। करणवीर बोहरा की पोस्ट के बाद नानी के निधन पर उनके फैंस भी दुख प्रकट कर रहे हैं और नानी की आत्मा की शांति के लिए कमाना कर रहे हैं।

करणवीर की भी उन्होंने मदद की और अस्थाई पासपोर्ट दिलाया। जिसके बाद करणवीर ने सुषमा स्वराज का शुक्रिया कहा। करणवीर ने ट्वीट किया कि ‘मैं सुषमा स्वराज और सभी अधिकारियों का शुक्रिया कहना चाहता हूं। उन्होंने मेरी मदद की है… मुझे अस्थाई पासपोर्ट और वीजा मिल गया है।
सेलिब्रिटी हो या नहीं एक बात मैं अच्छे से जानता हूं कि विदेश में हम कहीं भी यात्रा करते हों हम भारतीय बहुत सुरक्षित हैं।’ दरअसल करणवीर बोहरा मॉस्को में होने वाले मैककॉफी बॉलीवुड फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।
