
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को संसद भवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आदमकद चित्र का अनावरण किया। संसद के एक अधिकारी ने बताया कि कोविंद आज संसद भवन के सेंट्रल हॉल में वाजपेयी के चित्र का अनावरण करेंगे। इस दौरान उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विभिन्न दलों के अन्य नेता मौजूद रहे।

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘अटल जी के जीवन पर बहुत से बातें की जा सकती है। घंटों तक कहा जा सकता है फिर भी पूरा नहीं हो सकता। ऐसे व्यक्तित्व बहुत कम होते है। व्यक्तिगत जीवन के हित के लिए कभी अपना रास्ता न बदलना, ये अपने आप में सार्वजनिक जीवन में हम जैसे कई कार्यकर्ताओं के लिए बहुत कुछ सीखने जैसा है।’
