रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को अभी 3 महीने ही बीते हैं । इतनी जल्दी रणवीर सिंह को एक और एक्ट्रेस से प्यार हो गया । अगर आप इस एक्ट्रेस का नाम जानेंगे तो और भी ज्यादा हैरानी होगी।
कोई और नहीं ये एक्ट्रेस हैं राखी सावंत। रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘गली ब्वॉय’ 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है । इस फिल्म को लेकर वो चर्चा में बने हुए हैं ।

रणवीर सिंह ने ट्रेड एनालिस्ट कोमल नहाटा के चैट शो में कई राज खोले । यहीं पर रणवीर ने राखी से अपने प्यार का इजहार किया । ये चैट शो रविवार को प्रसारित हुआ था । चैट शो में रणवीर सिंह ने होस्ट कोमल नाहाटा से पूछा कि अब तक लिए इंटरव्यू में सबसे बुरा सेलेब्रिटी कौन था। नाहाटा ने राखी सावंत का नाम लिया ।

तभी रणवीर ने कहा कि राखी रॉकस्टार हैं । इतना ही नहीं रणवीर ने राखी को आई लव यू भी कह डाला । हालांकि रणवीर ने ये सब मजाक में कहा। बता दें कि 69वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जोया अख्तर की ‘गली बॉय’ का प्रीमियर रख गया था । इस मौके पर फिल्म की पूरी टीम जर्मनी पहुंची । देश के बाद विदेश में भी रणवीर ने अपनी फिल्म के फेमस ट्रैक ‘अपना टाइम आएगा’ पर लाइव परफॉर्म करके फैंस का दिल जीत लिया ।
