सनी लियोनी ने मनाया अपने दोनों बेटों का जन्मदिन, पहली बार शेयर किया दोनों बेटों का वीडियो

स्टार्स से ज्यादा उनके बच्चे पेपराजी की नजरों में होते हैं। यही नहीं तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। अपनी बोल्डनेस से चर्चा में रहने वालीं सनी लियोनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने बच्चों का एक वीडियो शेयर किया है।



सनी लियानी ने बेटी निशा को गोद लिया है, साथ ही उनके दो बेटे नोआह और अशर हैं। सोमवार को सनी लियोनी ने अपने दोनों बेटों का जन्मदिन मनाया। सनी ने अपने बच्चों का एक कोलाज वीडियो शेयर किया और एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा।

सनी लियोनी ने लिखा- ‘कई बार शब्द, भावनाओं को बयां नहीं कर सकते। बीता एक साल नोआह और अशर के लिए बेहद खास रहा। निशा उनकी बेस्ट सिस्टर है। तुम मेरी जिंदगी की रोशनी हो। तुम्हारे लिए मैं हर रोज सुबह उठती हूं। तुम्हारी स्माइल, गले लगना, किस और रोना भी मुझे आनंद देता है। हैप्पी बर्थडे।’



बता दें कि सनी लियोनी ने महाराष्ट्र के लातूर से निशा को गोद लिया था। सनी ने जब निशा को गोद लिया था उस समय वो सिर्फ 21 महीने की थी। सनी ने उस दौरान बताया था कि उनको निशा को देखते ही प्यार हो गया था। इसी के चलते उन्होंने उसे गोद लेने का फैसला किया।

sunny leone



इससे पहले निशा के जन्मदिन पर सनी लियोनी का पोस्ट वायरल हुआ था। सनी ने कैप्शन में लिखा- ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत परी! मेरी स्वीट गर्ल को तीसरे बर्थडे की ढेरों शुभकामनाएं। तुम मेरी सनशाइन हो। सिर्फ तुम… तुम मुझे खुश कर देती हो जब मैं उदास होती हूं। तुम ये कभी नहीं जान पाओगी कि मैं तुम्हें कितना प्यार करती हूं। प्लीज मेरी सनशाइन मुझसे कभी दूर मत जाना।’



Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading